उत्तर प्रदेश

पति के घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी

Admin4
27 July 2023 10:20 AM GMT
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी पत्नी
x
वाराणसी। मड़ुआडीह के केशवनगर कालोनी में पत्नी के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। ससुरालवाले महिला को घर में घुसने नहीं दे रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ससुराल वालों को समझाने में जुटी रही।
गाजीपुर के भुड़कुड़ा गांव निवासी अर्चना सिंह अपने पांच वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह के साथ मड़ुआडीह क्षेत्र के केशवपुर स्थित अपने पति के घर पहुंची। ससुरालवालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। इस पर घर के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिला का आरोप है कि पति अमित कुमार सिंह, सास हौशिला देवी व ससुर श्रीकांत सिंह सोमवंशी घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। उनकी नौ वर्षीय बड़ी पुत्री पिता के साथ रहती है। ससुरालवालों का कहना रहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद न्यायालय में चल रहा है।
Next Story