- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेम-प्रसंग के शक में...
उत्तर प्रदेश
प्रेम-प्रसंग के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
Admin4
10 Jun 2023 1:47 PM GMT

x
बरेली। पत्नी के किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद वह उस युवक के पास गया जिससे उसको शक था कि उसकी पत्नी से प्रेम संबंध हैं। उस युवक को भी आरोपी ने गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के लोधी नगर में कृष्ण पाल उर्फ चलवे अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपनी 27 वर्षीय पत्नी पूजा पर लोधी नगर में रहने वाले फल विक्रेता मुन्ना से प्रेम-प्रसंग होने पर शक करता था। आज इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। पहले तो उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। पिटाई से बचने के लिए जब वह घर से भागी तो घर से कुछ कदम की दूरी पर उसने पीछा करते हुए उस पर दो फायर झोंक दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्ण पाल के सर पर खून सवार था और वह लोधी नगर चौराहे पर पहुंच गया। वहां फल विक्रेता मुन्ना को भी उसने गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। बाजार में गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में पहुंच कर पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मुन्ना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अपने पीछे दस साल के आदित्यराज व नौ साल के अभीराज को छोड़ गई।
जिस समय घर में पूजा और कृष्णपाल का विवाद हो रहा था। यह सारा घटना क्रम उसके बच्चे देख रहे थे। पिता के डर से बच्चे चुपचाप छिपकर घर के एक कोने में खड़े थे। झगड़ा होने के बाद पूजा घर से निकल कर भागी तो उसके पीछे-पीछे पति कृष्णपाल भी दौड़ पड़ा और उस पर रास्ते में दो फायर झोंक दिए। जिसमें एक गोली पूजा के सीने में लगी और दूसरी गोली उसकी गर्दन पर लगी। वह मौके पर ही ढेर हो गई। वहीं बच्चों ने बाहर आकर देखा तो उनकी मां का शव पड़ा हुआ था। मां की लाश देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।
कृष्णपाल उर्फ चलवे अपराधी प्रवृती का था। उसने तीन महीने पहले मुन्ना के भाई दीपक को जान से मारने के प्रयास से उस पर गोली चलाई थी। तीन महीने पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक महीने पहले वह जमानत से छूटकर आया था। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story