उत्तर प्रदेश

घर पर डीजे बजाने से मना करने पर पत्नी को लगा दी आग

Admin4
9 Aug 2023 2:03 PM GMT
घर पर डीजे बजाने से मना करने पर पत्नी को लगा दी आग
x
बदायूं। घर में डीजे बजाने से मना करने पर पति इतना गुस्से में आ गया कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी इससे पत्नी झुलस गई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बरेली रेफर कर दिया है। मायका पक्ष ने तहरीर दी। पुलिस ने महिला के पति, ससुर व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकाने आदि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी भगवान सिंह की बहन यशोदा देवी की शादी लगभग आठ साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी किशन लाल के साथ हुई थी। भगवान सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही किशन लाल उनकी बहन को परेशान करने लगा था। बात-बात पर बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट करके अतिरिक्त दहेज की मांग करता था।
मंगलवार की रात लगभग आठ बजे शराब के नशे में धुत किशन लाल अपने घर पर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। यशोदा देवी बुखार से पीड़ित थी। उन्हें बुखार भी आ रहा था। उन्होंने पति से डीजे बजाने को मना किया। कहा कि उसे बहुत दिक्कत हो रही है और पड़ोस के लोगों को भी समस्या हो रही होगी। किशन लाल नहीं माना और पत्नी को गाली देने लगा। दोनों में कहासुनी हो गई। किशन लाल ने डीजे की आवाज और ज्यादा बढ़ा दी।
किशन लाल घर के भीतर गया पेट्रोल लाया और यशोदा के ऊपर छिड़का और आग लगा दी जिसके बाद यशोदा देवी चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। यशोदी देवी को जलता देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। तब तक यशोदा गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला को जिला बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
Next Story