- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मोमोज रोज न लाने पर...
उत्तर प्रदेश
मोमोज रोज न लाने पर पत्नी ने पति के साथ रेहसने से किया इंकार
Tara Tandi
26 Feb 2024 11:00 AM GMT
![मोमोज रोज न लाने पर पत्नी ने पति के साथ रेहसने से किया इंकार मोमोज रोज न लाने पर पत्नी ने पति के साथ रेहसने से किया इंकार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/26/3562839-untitled-1.webp)
x
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर पत्नी मायके आ गए। उसने पुलिस ने शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता।
इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।
Tagsमोमोज रोजलेने पर पत्नीपतिकिया इंकारWife refuses to live with husband for not bringing momos daily जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story