उत्तर प्रदेश

पत्नी ने बैडरूम में मारा छापा, दूसरी महिला के साथ अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ाया पति

Admin4
28 April 2023 12:50 PM GMT
पत्नी ने बैडरूम में मारा छापा, दूसरी महिला के साथ अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ाया पति
x
मुकदमा दर्ज
नोएडानोएडा थाना सेक्टर- 113 से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने और गर्भपात कराने सहित विभिन्न धाराओं मेंमुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-122 में रहने वाली रीना अवस्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रीना की शिकायत के अनुसार, उनके पति अनूप दीप सिंह, सास, ससुर, जेठ और ननद दहेज के लिए उनके साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अनूप दीप सिंह के किसी और महिला से अवैध संबंध है। बीते 15 अप्रैल को जब वह अपने घर अचानक पहुंची तो उनके पति किसी अन्य महिला के साथ उनके बेड रूम में रंगरेलिया मनाते हुए पकड़े गए। आगे बताया कि उनके पति ने अवैध रूप से एक लड़की को अपने साथ रखा हुआ है। यहीं नहीं पीड़िता का ये भी आरोप है कि 5 दिसंबर 2022 को उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने लगभग 8 लाख रुपए कीमत के जेवरात, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।
यहीं नहीं पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story