उत्तर प्रदेश

विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

Admin Delhi 1
8 May 2023 6:50 AM GMT
विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मामूली विवाद में दिया घटना को अंजाम: पुलिस ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव में फरियाद अली नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात फरियाद अली का पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फरियाद ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी सकीना बानो की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी।

घटना के बाद से फरार है आरोपी: पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला कि फरियाद और सकीना बानो के बीच किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद अली फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story