- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पत्नी ने प्रेमी संग...
उत्तर प्रदेश
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, गए जेल
Shantanu Roy
5 July 2022 10:14 AM GMT

x
बड़ी खबर
बदायूं। बदायूं के इस्लामनगर कस्बा में रहने वाली शबनम ने अपने पति शरीफ को सेवईं में नींद की चार टेबलेट दी थीं। जबकि इसके बाद उसकी करंट लगाकर हत्या की गई। वारदात में प्रेमी भी उसके साथ शामिल था। पुलिस ने शबनम समेत प्रेमी सलीम का मंगलवार को चालान कर दिया। वहीं आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चार नशीली टेबलेट समेत बिजली का बोर्ड व वायर बरामद की है।
इस्लामनगर के मोहाली मोहल्ले में रहने वाले शरीफ की रविवार रात करंट देकर हत्या कर दी गई थी। रात एक बजे पत्नी शबनम ने शोर मचाया कि शरीफ की करंट लगने से मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने शव की स्थिति देखी तो पता लगा कि जिस्म पर कई जगह करंट के निशान थे। नतीजतन शरीफ के भाई इरफान ने शबनम पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।
दूसरे दिन कबूला गुनाह
शबनम से पुलिस ने पूछताछ की तो सोमवार को उसने गुनाह कबूल दिया। यह भी बताया कि प्रेमी सलीम के साथ मिलकर उसने योजनाबद्ध तरीके से पति को ठिकाने लगा दिया। नींद की गोलियां भी आरोपी शबनम के पास से पुलिस ने बरामद कर लीं। आठ गोलियां प्रेमी ने लाकर दी थीं, इनमें चार गोलियां उसने सेवईं में मिलाकर पति को खिलाई थीं और बाद में करंट देकर उसका काम तमाम कर दिया।
जेल गए कातिल, तफ्तीश जारी
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनके खिलाफ तफ्तीश जारी है। काफी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। बाकी तफ्तीश में जो भी तथ्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Shantanu Roy
Next Story