- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मायके से नहीं लौटी...
उत्तर प्रदेश
मायके से नहीं लौटी पत्नी, टूट गया पति—मौत के बाद उठे रिश्तों पर सवाल
Saba Naaz
12 Jun 2025 9:31 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे खड़े पेड़ पर गुरुवार की सुबह लोगों ने लटका देखा।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। यूपी के बदायूं स्थित जरीफनगर के कस्बा दहगवां निवासी रिंकू उपाध्याय (28) का शव गुरुवार सुबह घर के पीछे खड़े पेड़ पर लटका मोहल्ले के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। पिता रामनिवास ने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था।
पीने के बाद वह पत्नी व बच्चों को पीटता था। नाराज होकर पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। वह करीब एक महीने से मायके में ही रह रही थी। रिंकू कई बार उसको बुलाने गया, लेकिन उसने साथ आने को मना कर दिया। बुधवार को फिर से पत्नी ने न आने की बात फोन पर कह दी। जिसके बाद देर शाम को रिंकू घर से चला गया था।
उधर, पत्नी को जब सूचना मिली तो रोती बिलखती घर आ गई। मौके पर आई पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। देर शाम शव घर पहुंचा तो गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tagsमायकेपत्नीटूटपतिमौतरिश्तोंसवालParentswifebrokenhusbanddeathrelationshipsquestionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





