उत्तर प्रदेश

पत्नी ने काट दी पति की जीभ, जानें क्या है वजह!

jantaserishta.com
5 May 2022 4:15 PM IST
पत्नी ने काट दी पति की जीभ, जानें क्या है वजह!
x

DEMO PIC

पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काट ली. इस घटना के बाद पीड़ित को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को बोलने में असमर्थ होने के कारण गूंगी होने का ताना देता था, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी.

यह मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली का है. पीड़िता श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार में शादी की थी. युवक की पत्नी दिव्यांग है, जो बोल नहीं पाती है. जिसकी वजह से दोनों के बीच आमतौर विवाद होता था और श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था.
बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटा तो थक कर जल्दी सो गया. पत्नी ने दांतों से उनकी जीभ काट दी. जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया. चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है. लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story