उत्तर प्रदेश

पति से नाराज पत्नी ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान

HARRY
23 Jun 2023 5:22 PM GMT
पति से नाराज पत्नी ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
x

उत्तर प्रदेश | प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मां ने अपने तीन मासूम बच्चों संग कुएं में कूद कर जान दे दिया। पूरा मामला प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव का है। जहां महिला उर्मिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

कुएं में कूदने से मां समेत चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरहरपुर गांव निवासी सोहनलाल परदेश मुंबई जाने वाला था, उसकी पत्नी प्रमिला देवी पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई।

उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा,लेकिन इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया,जिसके बाद मंगलवार शाम को पत्नी बच्चो के साथ मायके के लिए नाराज होकर निकल गई। वह घर वापस नहीं लौटी। पति और उसके परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कही पता नही चल सका। आज सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतराता हुआ शव देखा तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारो शव को बाहर निकाला। वही शवों की पहचान प्रमिला 38, बेटी सलोनी 7, बेटा प्रियांश और छोटा बेटा दिव्यांश के रूप में हुई है। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया है।

Next Story