उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में पत्नी और एक साल की नतिनी की मौत

Admin4
9 May 2023 9:49 AM GMT
सड़क हादसे में पत्नी और एक साल की नतिनी की मौत
x
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हाइवे पर भड़ेहरा (रूपापुर) में मंगलवार को भोर में चार बजे तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस हादसे में अनपरा (सोनभद्र) के जीआइसी कालेज के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्रा की पत्नी शालिनी मिश्रा (53) और उनकी गोद में बैठी एक वर्ष की नतिनी की मौत हो गई। जबकि विवेकानंद और उनकी बेटी विवाहित बेटी घायल हो गई। इन दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
अनपरा जीआईसी कालेज के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्रा, पत्नी शलिनी, विवाहित बेटी और एक साल की नतिनी के साथ वैगनआर कार से प्रयागराज एक वैवाहिक समारोह में गये थे। दूसरी कार से विवेकानंद के बेटे विशाल और बहू थे। भोर में करीब चार बजे विवेकानंद, पत्नी, बेटी और नतिनी के साथ एक कार से आगे-आगे चल रहे थे। जबकि बेटा अपनी पत्नी के साथी पीछे से दूसरी कार लेकर आ रहा था। वैगनआर कार विवेकानंद खुद चला रहे थे। भड़ेहरा (रूपापुर) के पास हाइवे के किनारे ट्रक खड़ा था। अचानक विवेकानंद की कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। तब तक पीछे से कार लेकर आये बेटे विशाल और बहू ने कार रोकी और उनके पास पहुंचे। बेटे ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घायलों को निकालने में लग गये।
सूचना पर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहयोगियों के साथ पहुंचे। चारो घायलों को वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में शलिनी मिश्रा और एक साल की नतिनी की मौत हो गई। विवेकानंद और उनकी विवाहित बेटी का ट्रामा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है। विवेकानंद के बेटे विशाल की अभी हाल ही में शादी हुई है।
Next Story