उत्तर प्रदेश

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

Shantanu Roy
12 Jan 2023 10:35 AM GMT
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
x
बड़ी खबर
बरेली। बरेली में प्रेमी के लिए एक महिला ने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। 24 साल की आरती की फेसबुक पर 2 माह से किसी लड़के से दोस्ती थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर प्यार में रोडा बने पति को रास्ते से हटा दिया। बेरहमी से हत्या कर पति के शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मामले में पत्नी और उसके प्रेमी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों के बीच की कॉल डिटेल्स से ही पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची। कांधरपुर निवासी रोहित कुमार (27 साल) अपने परिवार का इकलौता बेटा था। रोहित इलेक्ट्रिशयन का काम करता था। 4 साल पहले रोहित की शादी आरती के साथ हुई। दोनों का 2 साल का एक बेटा है लेकिन शादी होने के बाद पत्नी आरती की पति रोहित से नाराजगी बढ़ती गई। रोहित का शव शनिवार को कैंट रोड स्थित सड़क किनारे खेत में मिला। इस मामले में पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। पत्नी के मोबाइल की जांच की तब इशारा पत्नी की तरफ जाने लगा। पुलिस ने अनुज पटेल को गिरफ्तार किया। अनुज पटेल आरती के घर से करीब 15 किलोमीटर दूर रहता है। वह फैक्ट्री में काम करता है। मोबाइल की जांच में पता चला कि आरती और अनुज पटेल के बीच पिछले 2 महीने में 400 बार मोबाइल पर बात हुईं। इस दौरान आरती ने बताया कि पति नामर्द था। इस कारण मैं अनुज पटेल से दोस्ती कर बैठी।
फिर पति की हत्या की योजना की बात भी कबूल ली। आरती लगातार अपने प्रेमी को बेड रूम की बातें और फोटो शेयर करती थी। क्योंकि उसका पति से विवाद चल रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस ने बताया कि आरती अपने प्रेमी अनुज पटेल को न्यूड फोटो भेजती। वहीं अनुज भी अपने न्यूड फोटो और वीडियो भेजता। दोनों के मोबाइल से पुलिस को इस तरह की फुटेज मिली है। रविवार को पुलिस ने अनुज पटेल और उसके दोस्त विवेक को अरेस्ट कर लिया। दोनों केसरपुर के रहने वाले हैं। रोहित की हत्या में अनुज का साथ उसके दोस्त विवेक ने भी दिया था। आरती ने बताया कि पति रोहित को यह पता चल चुका था कि मेरा किसी से अफेयर है। इसी बात पर रोहित ने 20 दिन पहले मुझे बेरहमी से पीटा था। 10 दिन पहले कॉल पर बात करते हुए देख लिया था जिस पर रात में टॉर्चर किया। आरती ने अपने प्रेमी अनुज पटेल से एक माह पहले ही कह दिया था कि तुम कुछ करो रोहित अब मुझे बेइज्जत करने लगा है। रात में गाली देता है। थप्पड़ों से पीटता है। इसके बाद आरती ने प्रेमी अनुज पटेल को कहा कुछ भी करो। रोहित को रास्ते से हटाना होगा। प्रेमिका आरती के झांसे में आ गया। सुनियोजित तरीके से आरती ने अपने प्रेमी अनुज और विवेक को बुलाया। मुर्गा बनाकर रोहित के साथ इन लोगों ने भी शराब पी। नशा ज्यादा होने पर अनुज ने रोहित के हाथ पकड़े। फिर विवेक ने उसका गला दबा दिया। जीवित रहने की आशंका में उसके गले को चाकू से भी काट दिया। इसके बाद शव को बाइक पर बीच में रखकर ले गए और परगवां के खेतों में डालकर फरार हो गए।
Next Story