उत्तर प्रदेश

जब बुलडोजर पर महिलाओं और पुरुषों ने कर दिया पथराव, हुआ भारी विरोध

jantaserishta.com
7 May 2022 5:50 PM IST
जब बुलडोजर पर महिलाओं और पुरुषों ने कर दिया पथराव, हुआ भारी विरोध
x
वहीं इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (UP Kanpur) के लालबंगला इलाके में आज अतिक्रमण गिराने पहुंचे KDA के बुलडोजर (Bulldozer) पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर पथराव किया. इस दौरान पुलिस के साथ भी लोगों की भिड़ंत हो गई. कुछ लोगों का आरोप था कि प्रशासन की टीम गलत तरीके से मनमाने ढंग से उनकी दुकानें गिरा रही है. वहीं इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के लालबंगला इलाके में प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इस दौरान प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कुछ दुकानों को गिराने पहुंची थी. बुलडोजर (Bulldozer) से जब दुकानें गिराई जा रहीं थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन पर गलत ढंग से दुकानें गिराए जाने का आरोप लगाया.
इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने बुलडोजर (Bulldozer) पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस अभी मौके पर लोगों को समझाने के प्रयास में लगी है. कई लोग इस दौरान पुलिस से भी भिड़ गए, लेकिन पुलिस ने संयम से लोगों समझाने की कोशिश की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story