उत्तर प्रदेश

पत्नी ने गर्भपात नहीं कराया तो जमकर पीटा, आरोपित पति गिरफ्तार

Admin4
14 Sept 2023 2:39 PM IST
पत्नी ने गर्भपात नहीं कराया तो जमकर पीटा, आरोपित पति गिरफ्तार
x
वाराणसी। पति ने गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उससे गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। पत्नी ने ऐसा नहीं किया तो जमकर पिटाई की। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
कांशीराम आवास में रहने वाली रोशनी जायसवाल के अनुसार, उसकी दूसरी शादी रंगिया महल, अंधरापुल के मूल निवासी और सत्संग नगर कालोनी, बेनीपुर पोखरा में रहने वाले सचिन जायसवाल से हुई थी। जब वह गर्भवती हुई तो उसका पति मुंबई चला गया। बीते १९ मार्च को सचिन मुंबई से वापस आया और रोशनी से गर्भपात कराने को कहा। आरोप है कि सचिन की बात रोशनी ने नहीं मानी, तो उसने बेरहमी से पिटाई कर दी।
अस्पताल जाने पर डाक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई। इस बाबत शिवपुर एसओ वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story