उत्तर प्रदेश

मौसम बदला तो शहर में ट्रिपिंग की समस्या घटी

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 8:25 AM GMT
मौसम बदला तो शहर में ट्रिपिंग की समस्या घटी
x

इलाहाबाद न्यूज़: तापमान कम होने से शहरवासियों को बिजली संकट से राहत मिली. बीते एक सप्ताह से धुआंधार हो रही बिजली कटौती कम हुई, लेकिन इससे पहले केबल में आग लगने और अन्य फाल्ट की वजह से रात कई मोहल्लों की बिजली घंटों ठप रही.

केबल फाल्ट के चलते मधवापुर के एक हजार से अधिक घरों की बिजली बीती रात 11 से ढाई बजे तक बंद रही. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन एक मिनट बाद फिर अंधेरा हो गया. दूसरी बार फाल्ट खोजने में एक घंटा और मरम्मत में आधा घंटा लगा. देर रात ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई. मोहत्सिमगंज में रात केबल में आग लगने से जानसेनगंज, बादशाही मंडी और विवेकानंद मार्ग के दो हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई. केबल की रात में मरम्मत कर सप्लाई चालू की गई. 10 मिनट बाद फिर मोहत्सिमगंज में केबल जल गई. इससे मोहत्सिमगंज, जानसेनगंज, बादशाही मंडी और विवेकानंद मार्ग की बंद हुई सप्लाई रात दो बजे चालू हो पाई. शिवाजी पार्क के पास केबल जलने से 100 से अधिक घरों की बिजली बंद हुई. बताशा मंडी में भी केबल जलने से दो घंटे आपूर्ति ठप रही. गंगानगर में देर रात शार्टसर्किट से केबल जलने से 100 से अधिक घर अंधेरे सुबह चार बजे तक अंधेरे में रहे. तिलकनगर में फाल्ट से शाम तीन घंटे तक सप्लाई बंद रही.

Next Story