उत्तर प्रदेश

छात्रा ने नहीं मानी बात तो युवक ने किया अपहरण का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Admin4
18 Dec 2022 6:22 PM GMT
छात्रा ने नहीं मानी बात तो युवक ने किया अपहरण का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
x
बुलंदशहर। स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से युवक ने दोस्ती करने की जिद की। छात्रा के न मानने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की व अपहरण कर ले जाने की भी कोशिश की। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाना पुलिस से शिकायत की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना स्कूल आते-जाते समय एक युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि युवक दूसरे समुदाय का है और नाम बदलकर छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाना चाहता है। पुत्री स्कूल से घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में युवक ने उसकी पुत्री को रोक लिया। साथ ही उसके साथ प्रेम का इजहार किया। लेकिन, उनकी पुत्री ने आरोपी को इनकार कर दिया। जिससे आरोपी भड़क गया और उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए टैंपो में खींचकर अपहरण की कोशिश भी की।
Admin4

Admin4

    Next Story