उत्तर प्रदेश

लड्डुओं को ननद ने खा लिया तो नाराज बहू ने किया हंगामा, एक की चले गई जान

jantaserishta.com
16 April 2022 2:12 PM IST
लड्डुओं को ननद ने खा लिया तो नाराज बहू ने किया हंगामा, एक की चले गई जान
x
जानें पूरा मामला।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में अंबेडकर जयंती समारोह में मिले लड्डुओं को जब ननद ने खा लिया तो नाराज बहू ने हंगामा कर दिया. उसने मायकेवालों को बुलवाकर ससुर को मौत के घाट उतरवा दिया. इस मामले में थाना महुवाडीह ने बहू सुमन के दो भाइयों भोला और राजकुमार को अरेस्ट कर लिया है. थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती थी. थाना महुवाडीह के ग्राम देवरिया नकछेद में गांव के बाहर अंबेडकर पार्क में बहुत ही धूम-धाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई. समारोह में मिठाई वितरण हुआ जिसे लेकर रामेश्वर प्रसाद अपने घर पहुंचे. रामवेश्वर प्रसाद की बेटी को मिठाई खाते हुए बहू सुमन ने देख लिया. बहू सुमन ने इसी बात को लेकर तांडव मचाना शुरू कर दिया. उसने रातभर अपनी सास से झगड़ा किया.
जब रामवेश्वर प्रसाद हैचरी फॉर्म पर सो रहे थे. झगड़े की जानकारी होने पर वह घर पहुंचे. उन्होंने झगड़े को शांत कराने की बहुत कोशिश की लेकिन बहू ने देख लेने की धमकी देते हुए तुरंत मायकेवालों को फोन कर दिया. जिसके बाद चार पहिया वाहन से सुमन के भाई पहुंच गए और फिर वो रामेश्वर प्रसाद के छोटे बेटे विश्वजीत को मारने-पीटने लगे.
इस दौरान जब रामवेश्वर प्रसाद ने बीच-बचाव करने की कोशश की तो बहू के भाइयों उन्हें इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. जिसके बाद रामेश्वर को आनन-फानन में परिजन पिपरादौला कदम सीएचसी पर ले गए. रामेश्वर प्रसाद की गम्भीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उधर, बहू अपना सामान पैककर अपने भाइयों के साथ मायके चली गई. जब यह बात मृतक के बेटे सोनू (सुमन के पति, जो विदेश में नौकरी करता है) को पता चली तो उसने उसे तुरंत घर जाने को कहा जिसके बाद सुमन उसी रात दोबारा अपने भाइयों के साथ घर पहुंची तो गांव वाले आग-बबूला होकर हंगामा करने लगे. बहू को अंदर घर में नहीं जाने दिए. इस दौरान वाद विवाद का सिलसिला पूरी रात चलता रहा.
अगली सुबह बहू सुमन के माता-पिता पहुंचे. इसी दौरान पुलिस भी मृतक रामेश्वर के घर पहुंच गई और सभी को पकड़कर थाने पर ले आई. इस मामले में मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुमन के दो भाइयों भोला और राजकुमार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक रामेश्वर प्रसाद के तीन बेटे और एक बेटी है. बड़े बेटे सोनू और बेटी की शादी हो चुकी है. सोनू की शादी तीन साल पहले सदर कोतवाली के भगवतीपुर में हुई थी. सोनू विदेश नौकरी करता है घर पर दो भाई अभिषेक और विश्वजीत रहते हैं, शादीशुदा बेटी भी इस समय अपनी मां के घर पर ही है. आरोप है कि बहू सुमन परिवार में बंटवारा चाहती है और अलग रहना चाहती है. जिसे लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story