उत्तर प्रदेश

जब प्रसव के दौरान गर्भ में फटी शिशु की आंत, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
23 April 2022 8:44 AM IST
जब प्रसव के दौरान गर्भ में फटी शिशु की आंत, फिर हुआ ये...
x

गोरखपुर: गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने नवजात की जान बचा ली। प्रसव के दौरान नवजात की आंत फट गई थी। जन्म के चार दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर हुई जांच में इसकी जानकारी हुई। उसकी आंत अविकसित थी। दो टुकड़ों में बनी हुई आंत भी फट गई थी। मल पेट में फैल गया था। हरे व पीले रंग की उल्टी हो रही थी। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. रेनू कुशवाहा ने डॉक्टरों की मदद से ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली है।

कुशीनगर के सेवरही निवासी संदीप शर्मा की पत्नी शिमला ने तीन अप्रैल को कुशीनगर में एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही उसका पेट फूलने लगा, उल्टी करने लगी। डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के निर्देश पर उसे नियो नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआइसीयू) में चार अप्रैल को भर्ती कराया गया। एक्सरे और खून की जांच के बाद 11 अप्रैल को उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया के डॉ. नरेंद्र देव व एनआइसीयू के डॉ. कुलदीप सिंह व उनकी टीम का सहयोग रहा।
डॉ. रेनू ने बताया कि जन्म से ही आंत अविकसित होने को जेजुनल अट्रेजिया कहते हैं। 10 हजार में किसी एक बच्चे को यह दिक्कत होती है। इस बच्ची को डायवर्टिकुलम (अविकसित आंत के एक हिस्से का फूल जाना) भी था। इसकी वजह से संक्रमण तेजी से बढ़ा और आंत फट गई। इसके बाद वह गंभीर हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story