उत्तर प्रदेश

ससुरालियों ने घर से निकाला तो इंसाफ के लिए धरने पर बैठी विवाहिता पति ने छोड़ा साथ

Admin4
3 Oct 2022 11:44 AM GMT
ससुरालियों ने घर से निकाला तो इंसाफ के लिए धरने पर बैठी विवाहिता पति ने छोड़ा साथ
x

जौनपुर । खुटहन थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में ससुरालियों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। स्थानीय पुलिस से भी पीड़ित महिला को मदद नहीं मिली। इससे आहत होकर दुधमुंहे बच्ची के साथ सोमवार को पीड़ित महिला पति के चौखट पर धरने में बैठ गई। महिला को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीण भी समर्थन में आ गए। यह नजारा देखकर घर के लोगों ने दरवाजा बंद कर खुद को कमरे में कैद कर लिया। विवाहिता ने न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

मूलरूप से सरायख्वाजा के शिकारपुर गांव की रहने वाली सुनीता महाराष्ट्र के कल्याण में बतौर गार्ड की नौकरी करती और वही पर अपने परिवार के साथ रहती थी। पांच साल पूर्व जमदहा निवासी मिंटू प्रजापति से उसे प्रेम हुआ तो दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वहां पर पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। मिंटू एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। इस बीच डेढ़ साल की एक पुत्री हुई, जिसका नाम नव्या रखा गया।

सुनीता ने बताया कि छह माह पूर्व बिना बताएं उसका पति मिंटू गांव चला आया। वो भी बच्ची के साथ गांव पहुंची तो ससुरालियों ने उसे नहीं रखा। पुलिस की मदद से तीन माह के इंतजार के बाद वह ससुराल में रहने लगी तो कुछ माह बाद मिंटू उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद उसकी सास, ननद और देवर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता सात माह की गर्भवती भी है।

ससुराल से ठुकराए जाने के बाद पीड़ित महिला ने न्याय के लिए थाना और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाए, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित महिला सोमवार को बच्ची के साथ पति की चौखट पर अपने अधिकार के लिए धरने में बैठ गई। उसका कहना है कि जब तक उसे और उसकी बच्ची को अधिकार नहीं मिल जाता तब वो यहां से हठने वाली नहीं है।

इस बाबत एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है, आरोपी मुंबई में है। मामले की पड़ताल की जा रही हैं।

Admin4

Admin4

    Next Story