उत्तर प्रदेश

मासूम का क्या कसूर साहब...पुलिसकर्मियों ने दो माह के बच्चे को हाथ से पकड़ कर बेरहमी से उठाया, तस्वीरें वायरल होने पर जागा महकमा

jantaserishta.com
23 Jun 2021 6:14 PM IST
मासूम का क्या कसूर साहब...पुलिसकर्मियों ने दो माह के बच्चे को हाथ से पकड़ कर बेरहमी से उठाया, तस्वीरें वायरल होने पर जागा महकमा
x
ये फोटो वायरल होते ही पुलिस ने अपनी तरफ से सफाई भी पेश कर दी.

मेरठ. सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ पुलिस की कुछ फोटो और वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहे हैं. ये फोटो पुलिस कार्रवाई के हैं और ऐसी कार्रवाई जिसमें एक दो माह के मासूम को हाथ से लटका कर ले जाया जा रहा है, जैसे वो कोई अपराधी हो. ये फोटो वायरल होते ही पुलिस ने अपनी तरफ से सफाई भी पेश कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोटो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी.

दरअसल मामला फुटपाथ पर कुछ नशेड़ी लोगों के बीच झगड़े को लेकर शुरू हुआ. बेगमपुल पर मंगलवार को एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था. लोगों ने इस बात की सूचना वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी. पुलिसकर्मी अपने साथ एक होम गार्ड के जवान को लेकर मामला शांत करवाने गया. लेकिन उस युवक और उसके साथ मौजूद कुछ महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी. इस बात की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में ले लिया. साथ ही वहां पर मौजूद भीड़ को हटाया.
इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी पुलिस ने खदेड़ कर हटाया. हद तो तब हो गई जब एक दो माह के बच्चे को पुलिसकर्मी ने हाथ से पकड़ कर बेरहमी से उठाया और किनारे कर दिया. इस दौरान बच्चा रोता बिलखता रहा और उसकी मां उसे छोड़ने के लिए कहती रही. लेकिन पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजा और उसने मासूम को बेरहमी से उठा कर सड़क से दूर कर दिया.
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो ले लिए. बाद में ये सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए गए. सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हुए तो मामला पुलिस अधिकारियों की नजर में भी आया. अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो पक्षों का झगड़ा था, इनमें से एक पक्ष का छोटा बच्चा वहीं रह गया था. वो पत्‍थरों में फंसा था और पुलिसकर्मी ने उसे वहां से हटाया. हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया गया. एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि फिर भी इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story