उत्तर प्रदेश

ये क्या! चोर समझकर शख्स को पेड़ से बांधा, और फिर जो हुआ...5 दबोचे गए

jantaserishta.com
2 May 2022 8:53 AM IST
ये क्या! चोर समझकर शख्स को पेड़ से बांधा, और फिर जो हुआ...5 दबोचे गए
x

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोर समझकर एक व्यक्ति की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई. मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र का है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना देर रात की है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित शख्स ननके उर्फ सरपंच पंडित पुरवा गांव का रहने वाला है. देर रात लोगों ने इसे चोर समझकर पहले पकड़ लिया. फिर पेड़ से बांधकर इसकी जमकर धुनाई कर डाली. शख्स ने रहम की भीख मांगी लेकिन लोगों ने उस पर तरस नहीं खाया और लगातार उसकी पिटाई करते रहे.
वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के मुंह और नाक से काफी खून बह रहा है. पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल दोनों पक्षों से इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है.
वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी चोरी के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया. इस वीडियो में चार से पांच युवक उसकी पिटाई करते नजर आए. इतना ही नहीं युवकों ने उसे पीटने के लिए पैर बांध कर पेड़ से उल्टा लटका दिया था. वीडियो में युवक उनसे बार-बार माफी मांग रहा है फिर भी लोग उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं.
घटना बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र की है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया है. पूछताछ में पता चला है कि युवक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसे पुलिस ने छोड़ दिया. इसलिए युवकों ने उसकी पिटाई कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story