उत्तर प्रदेश

राजधानी को बना रहे थे 'उड़ता पंजाब'

Shantanu Roy
22 Aug 2022 3:46 PM GMT
राजधानी को बना रहे थे उड़ता पंजाब
x
5 तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। पंजाब की तर्ज पर युवाओं को नशा परोसने वाले हुक्का बार में पुलिस ने दबिश दी है। बता दें कि पुराने शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में युवाओं की डिमांड पर उन्हें नशा परोसा जाता था। फिर उनसे मनचाहे दाम वसूलते जाते थे। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक नितिन गुप्ता के बार में बैठकर हुक्के का सेवन कर रहे युवाओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी हड़बड़ी मच गई।
बता दें कि राजधानी में हुक्का बार पर बैन लगाने के बावजूद तमाम रेस्टोरेंट संचालक युवाओं की डिंमाड पर उन्हें हुक्का परोसने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बाजारखाला पुलिस ने बीसीसी ग्रेविटी अपार्टमेंट के एक रेस्टोरेंट में छापा मार दिया। बता दें कि मौके से पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक नितिन गुप्ता समेत हुक्के का सेवन कर रहे शशांक कश्यप, हर्ष, विवेक चंडोल और हिमांशु पाल को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से पांच चिलम और कई तरह के फ्लेवर की तंबाकू जब्त की है।
Next Story