- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Weather: राजधानी में...
उत्तर प्रदेश
Weather: राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी ,यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल
Tara Tandi
19 March 2025 10:56 AM IST

x
Weather अपडेट: मार्च का महीना खत्म होने को है उसी तरह गर्मी का एहसास और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आइए जानते हैं आज देशभर के मौसम का हाल…
जानें राजधानी के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दिल्ली में तेज़ हवाएँ चलेंगी। वही आज का तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। जबकि कल तापमान बढ़कर 18 और 34 डिग्री हो सकता है. वहीं अगले हफ्ते की शुरुआत तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
अन्य राज्यों का हाल
IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। वही अगर बाकि राज्यों की बात करें तो केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक तट, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। बता दें कि 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 20 मार्च तक पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी
पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है। बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह तापमान राज्य में आमतौर पर दर्ज किए जाने वाले तापमान के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज हवाओं का दौर जारी है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार कल इलाकों में कल बारिश की भी संभावना है। जो हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देखा जा सकता है। लेकिन ऐसा केवल दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही देखने को मिलेगा।
TagsWeather राजधानीतापमान बढ़ोतरीयूपी-बिहारबरसेंगे बादलWeather CapitalTemperature riseUP-Biharclouds will rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





