उत्तर प्रदेश

Weather: मुरादाबाद का पारा 37.5 डिग्री, लोगों को मिली बड़ी राहत

Tara Tandi
23 Jun 2024 6:04 AM GMT
Weather:  मुरादाबाद का पारा 37.5 डिग्री, लोगों को मिली बड़ी राहत
x
Weather मुरादाबाद : प्री मानसून के चलते बारिश होने के बाद मुरादाबाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह से हल्की हवाएं चली इससे लोगों को राहत मिली। शनिवार सुबह करीब डेढ़ मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाने का अनुमान है।
शनिवार सुबह मौसम बदला हुआ था। करीब सात बजे बारिश शुरु हुई। रामगंगा विहार, हरथला, अगवानपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। करीब साढ़े आठ बजे बारिश बंद हो गई, लेकिन बादल छाए हुए थे। दोपहर में बादलों की आवाजाही रही और शाम को फिर घने बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
तीन दिन पहले वातावरण में नमी सिर्फ 43 फीसदी रह गई थी, वह शनिवार सुबह बढ़कर 71 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार शाम को नमी 55 फीसदी थी। हवा दक्षिण पूरब दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं दिल्ली में आकर मिल गई हैं। इसकी वजह से अब प्री मानसून बारिश हो रही है। 23 जून को बादल छाने, 24 और 25 जून को पांच-पांच मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
Next Story