उत्तर प्रदेश

Weather : मई के पहले सप्ताह में हल्की हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज

Tara Tandi
2 May 2024 11:56 AM IST
Weather  : मई के पहले सप्ताह में हल्की हवा चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज
x
मुरादाबाद : मई माह के पहले सप्ताह में गर्मी से कुछ राहत मिली है। हवा में नमी होने की वजह से 24 घंटे में मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बृहस्पतिवार को भी तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बुधवार को मौसम सुबह से ही साफ था।
सुबह में तेज धूप निकली थी, लेकिन समय के साथ हवा भी तेज होती गई। दोपहर के समय मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय वातावरण में नमी 38 फीसदी थी, जो शाम को सिर्फ 17 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हल्की ठंडी हवा आ रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसलिए मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री पर आ गया है।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद जिले के आसपास धूप खिलने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि हवा ठंडी ही रहेगी तो तापमान कम ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हवा तो पश्चिम दिशा की चल रही है। लेकिन पहाड़ पर नमी होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में नम हवा ही पहुंच रही है।
Next Story