उत्तर प्रदेश

Weather : बरेली में रिमझिम बारिश, तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Tara Tandi
2 July 2024 6:08 AM GMT
Weather : बरेली में  रिमझिम बारिश, तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
x
Weather बरेली : बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। आसपास के जिलों में भी बरसात हुई है। घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 32.2 मिमी बारिश हुई है। पांच जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान
33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
सोमवार को मौसम के तेवर दिन में कई बार बदले। सुबह धूप फिर बादल और फिर हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप निकली तो लोग उमस से बेहाल होने लगे। सुबह दस बजे बादल घिरने लगे। 12 बजे हल्की बारिश शहर के कुछ स्थानों पर हुई। फिर आसमान साफ हुआ और धूप निकली। दोपहर दो बजे फिर घने बादल मंडराए और जगह-जगह रिमझिम जारी रही।
बरेली में येलो अलर्ट जारी
मंगलवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बरेली-बदायूं में येलो अलर्ट और शाहजहांपुर पीलीभीत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के अलनीनो की परिस्थितियों में बदलाव से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Next Story