- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Weather : भीषण गर्मी...
उत्तर प्रदेश
Weather : भीषण गर्मी से बेहाल राजधानी, तापमान ने छुआ 41 डिग्री का आंकड़ा
Tara Tandi
23 April 2025 1:03 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । पूरा प्रदेश अप्रैल के महीने में झुलस रहा है धुप की तपिश से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है वहीं बात करें प्रदेश के जिलों की तो झांसी, बहराइच, गोरखपुर और सुल्तानपुर में पारा 40 डिग्री के पार रहा है छिछलती धुप से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पद रहा है। राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में मुख्य बाजार को छोड़कर ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही।
मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी। दो से तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
वहीं आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली हैं IMD ने 23 और 24 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू जैसी स्तिथि का नौमान जताया है। खासतौर पर अगर बात करें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जहा बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, रायबरेली और सुल्तानपुर जिलों में लू चल सकती है इन इलाको में रात का भी तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे गर्मी और ज्यादा पड़ेगी।
TagsWeather भीषण गर्मीबेहाल राजधानीतापमान छुआ41 डिग्री आंकड़ाWeather Scorching heatcapital in distresstemperature touches 41 degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





