उत्तर प्रदेश

Weather: तेज धूप ने कड़ाके की ठंड से दी राहत

Tara Tandi
18 Jan 2025 3:54 PM IST
Weather: तेज धूप ने कड़ाके की ठंड से दी राहत
x
Kanpur कानपुर । शहर में शनिवार को तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन तक मौसम में सुधार रहने की संभावना जताई है। सुबह और रात में हल्का कोहरा हो सकता है।
शहर में सुबह से खिली धूप ने सभी को सर्दी से राहत दी। लोग घंटों धूप सेंकते रहे। सीएसए विवि के मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीएसए विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि पांच दिनों में सुबह व शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने के साथ दिन में धूप निकलने की संभावना है। इससे फिलहाल शीतलहर से राहत मिल सकती है। आसमान साफ रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नही है। रात के तापमान में गिरावट संभव है।
Next Story