उत्तर प्रदेश

एसडी मार्किट के सारे कागज़ हमारे पास, एक सप्ताह से ज्यादा मिले समयः अनिल सिंह

Shantanu Roy
30 Dec 2022 11:45 AM GMT
एसडी मार्किट के सारे कागज़ हमारे पास, एक सप्ताह से ज्यादा मिले समयः अनिल सिंह
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। एसडी मार्केट में एसडी कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने एक बैठक की और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। दरअसल मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने जांच में बताया गया कि एसडी और झांसी की रानी मार्किट प्रशासन की जांच में सरकारी पाई गई है। जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच हुआ है। उसी के संबंध में आज एसडी कॉलेज एसोसिएशन के व्यापारियों ने एसडी मार्केट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की।
जिसमें संस्था के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि यह संस्था 1908 से चली आ रही है और हमारे पास इसके सभी कागजात भी मौजूद है। जो जिलाधिकारी को दिखाए जाएंगे और अपना पक्ष रखा जाएगा। संस्था के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हमारी ओर से जिलाधिकारी को सबूत दिए जाएंगे और लिखित में भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस आधार पर यह जांच की गई है। और जिसने शिकायत की है वह हमें दिखाएं। उन्होंने जिलाधिकारी से एक सप्ताह से अधिक समय दिए जाने की मांग की।
Next Story