उत्तर प्रदेश

मनचले युवक की चप्पलों से धुनाई, कर रहा था ये हरकत

jantaserishta.com
30 April 2022 6:27 PM IST
मनचले युवक की चप्पलों से धुनाई, कर रहा था ये हरकत
x

DEMO PIC

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडियो में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शनिवार सुबह का बताया गया. मामले में अभी किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने के देदौर चौराहे का है. जहां महिला ने मनचले युवक की चप्पलों से पिटाई की. लोगों ने बताया कि युवक महिला की बेटी के साथ छेड़खानी करता रहता था. इसी बात से गुस्साई उस लड़की की मां ने मनचले युवक को पकड़ लिया और फिर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को स्कूल जाते हुए अक्सर आरोपी छेड़ता था. इसकी जानकारी उसने परिजनों को दे दी. फिर क्या था लड़की की मां ने शनिवार को मनचले युवक की आशिकी उतारने का फैसला किया. परिजनों ने भरे बाजार युवक को पकड़ लिया और फिर लड़की की मां ने मनचले युवक के ऊपर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी.
पुलिस ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. हालांकि, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने टेलीफोन पर इस घटना के बारे में जरूर बताया. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है. अगर शिकायत की जाएगी तो निश्चित ही मनचले युवक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story