उत्तर प्रदेश

किठौर, शाहजहांपुर का वार्ड आरक्षण जारी

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 8:48 AM GMT
किठौर, शाहजहांपुर का वार्ड आरक्षण जारी
x

किठौर न्यूज़: दूसरे नगर निकायों की तरह किठौर व शाहजहांपुर की भी वार्ड आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी हो गई। आरक्षण सूची देख जहां कुछ संभावित सभासद प्रत्याशियों के चेहरे मुरझाए। वहीं, कई प्रत्याशियों की बांछे खिल गईं। जबकि कुछेक ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारने का मन बना लिया है। निकाय चुनाव की भरपूर तैयारियों के साथ गुरुवार से जारी वार्डों के आरक्षण की सूची का सिलसिला शुक्रवार को भी बदस्तूर चला। जारी आरक्षण सूची के तहत किठौर में वार्ड-1 हरिजनों वाला, वार्ड-4 पड़ियों वाला, वार्ड-15 सलातीन महिला आरक्षित और वार्ड-2 बाल्मिकीयान अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-14 मंसबपुरा पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-8 मौसमखानी, वार्ड-12 कुम्हारान पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

जबकि वार्ड-3 बनियो वाला, वार्ड-5 खटीकों वाला, वार्ड-6 नईबस्ती, वार्ड-7 इस्लामाबाद, वार्ड-9 उपादियान, वार्ड-10 व्यापारियान, वार्ड-11 जलालुद्दीनपुरा, और वार्ड-13 बड़वालियान को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह कस्बा शाहजहांपुर में वार्ड-1 अंबेडकर नगर, वार्ड-5 रोगन ग्रान, वार्ड-7 सलाबत खैल महिला आरक्षित वार्ड-2 बाल्मीकि नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-3 नूर सराय नई बस्ती अनुसूचित जाति महिला आरक्षित, वार्ड-4 आजाद नगर अहेरियान अनुसूचित जाति, वार्ड-10 अंसारियान व वार्ड-13 मिसरी खैल पिछड़ा वर्ग आरक्षित

जबकि वार्ड-6 शहजादगान, वार्ड-8 नूरमहल, वार्ड-9 कुरैशियान, वार्ड-11 रहमत खैल और वार्ड-12 खुशबाशान को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। खास बात यह है कि वार्डों की आरक्षण सूची देख जहां कई लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया क्योंकि उनकी तैयारी धरी रह गई।

वहीं, मंशा माफिक आरक्षण से कुछेक खुश नजर आ रहे हैं। कई संभावित प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन वार्ड महिला आरक्षित होने की बेबसी में परिवार की महिला को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।

Next Story