उत्तर प्रदेश

वार्ड आरक्षण सूची से संभावित उम्मीदवारों में मची खलबली

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 8:51 AM GMT
वार्ड आरक्षण सूची से संभावित उम्मीदवारों में मची खलबली
x

खरखौदा न्यूज़: आगामी निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत वार्ड आरक्षण सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे संभावित उम्मीदवारों में खलबली मच गई। आरक्षण सूची ने अपने हिसाब से चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। प्रशासन द्वारा खरखौदा नगर पंचायत में 12 वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने पर वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों में खलबली मचा दी।

खरखौदा में 2017 में निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण को लेकर उलट फेर की संभावना को लेकर अपने हिसाब से सीट का अंदाजा लगा कर चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के मंसूबों पर 2022 के निकाय चुनाव के चलते वार्डों की आरक्षण सूची ने पानी फेर दिया। आरक्षण सूची जारी होने से अब संभावित उम्मीदवार दूसरे वार्ड से चुनाव लडने के लिए अपनी गोटियां बिछाने में जुट गए हैं।

वर्ष 2017 की वार्ड आरक्षण सूची वर्ष 2022 में वार्ड आरक्षण सूची

1-अनुसूचित महिला सामान्य

2-अनुसूचित पुरुष सामान्य

3-पिछड़ा वर्ग अनुसूचित महिला

4-सामान्य अनुसूचित पुरुष

5-सामान्य महिला पिछड़ा वर्ग

6-पिछड़ा वर्ग सामान्य महिला

7-सामान्य पिछड़ा वर्ग

8-सामान्य महिला सामान्य

9-सामान्य सामान्य

10-सामान्य सामान्य

11-पिछड़ा वर्ग महिला सामान्य महिला

Next Story