- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाराबंकी में दहेज...
उत्तर प्रदेश
बाराबंकी में दहेज हत्या के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Admindelhi1
20 Nov 2026 1:01 PM IST

x
दहेज हत्या प्रकरण में फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा
बाराबंकी: दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अनुरुद्ध यादव को मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप ने बताया कि ग्राम टड़वा निवासी अनुरुद्ध यादव पुत्र हरिनाम यादव दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने उसकी गिरफ्तारी की।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
Next Story





