- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाह रे इंसानियत:...
वाह रे इंसानियत: परिवार ने ट्रक के ढाले में डेढ़ माह की मासूम को मरने के लिए छोड़ा, रोने की आई आवाज तो...

DEMO PIC
चंदौली: अयोध्या से कोयला लेने के लिए चंदासी कोलमंडी में आए एक ट्रक के ढाले में डेढ़ माह की मासूम मिली है। इस बच्ची को अयोध्या और पड़ाव के बीच कब और कहां ट्रक के ढाले में रखा गया, यह तो किसी को पता नहीं है। मगर पत्थर दिल जिस मां-बाप को कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाकर परवरिश की जरूरत थी उसे लावारिश हाल में छोड़ गए। इसका पता तब चला जब शुक्रवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोल मंडी में कोयला लोड करने के लिए ट्रक के खलासी ने ढाला खोला तो उसमें बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घबरा गया। बाद में देखा तो करीब डेढ़ माह की बच्ची उसमें पड़ी है और वह रो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





