उत्तर प्रदेश

यूपी में पहले चरण की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, वोटिंग को लेकर सपा ने लगाए ये आरोप

jantaserishta.com
10 Feb 2022 9:05 AM IST
यूपी में पहले चरण की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, वोटिंग को लेकर सपा ने लगाए ये आरोप
x

1st Phase Uttar Pradesh Vidhan Sabha Elections 2022: उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी है. इन सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी की कड़ी परीक्षा मानी जा रही है. दरअसल, जिन 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, 2017 में उनमें से 53 सीटें बीजेपी पर थीं. पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्री भी मैदान में हैं.

बागपत में मतदाताओं का जोश हाई है. यहां के जैन इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे. यहां लोग लंबी लंबी लाइनों में लगकर वोट डाल रहे हैं.


सपा का आरोप- कैराना में गरीब वोटरों को लाइनों से हटाकर वापस भेजा जा रहा



सपा ने मेरठ में लगाए वोटिंग शुरू न करने के आरोप
उधर, सपा ने मेरठ में अधिकारियों पर वोटिंग न शुरू कराने का आरोप लगाया है. सपा ने ट्वीट किया, मेरठ की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 पर लंबी कतार लग चुकी है लेकिन अधिकारी मतदान शुरू नहीं करा रहे हैं. चुनाव आयोग से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराएं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story