उत्तर प्रदेश

बहराइच में नगर निकाय के लिए मतदान जारी

Admin Delhi 1
4 May 2023 6:40 AM GMT
बहराइच में नगर निकाय के लिए मतदान जारी
x

बहराइच: जिले में नगर निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायत की सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

आम लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, पत्नी सुधा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान समेत अन्य ने मतदान किया।

बहराइच के नयापुरवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग नान्हू वर्मा मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

समय बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ रहा है। जरवल नगर पंचायत में मतदाताओं लाइन देखने को मिली। सुबह नौ बजे तक बहराइच नगर पालिका के लिए 8.33 प्रतिशत और नगर पंचायत रिसिया में सर्वाधिक 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

निकाय वार मतदान की स्थिति

निकाय मतदान प्रतिशत

बहराइच नगर पालिका 8.37%

नानपारा नगर पालिका 11.33%

नगर पंचायत रूपईडीहा 9%

नगर पंचायत जरवल 10%

नगर पंचायत मिहीपुरवा 11.45

नगर पंचायत पयागपुर 11.6%

नगर पंचायत कैसरगंज 13.5

नगर पंचायत रिसिया 14.75%

जिले में कुल मतदान प्रतिशत 11.25 प्रतिशत हुआ है।

Next Story