- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Election: सर्वजन...
UP Election: सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बनाने के लिए करें वोट- मायावती

लखनऊ: बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके. साथ ही कहा कि यूपी में अब तक पांच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है. महिला सम्मन व लोगों को सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकॉर्ड ही बेहतरीन रहा है. ये याद रखने की बात है ताकि आने वाला समय भी, वर्तमान की तरह, संकट व जुमलेबाजी के चक्रव्यू में ही न फंसा रह जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





