उत्तर प्रदेश

वृंदावन में विराट-अनुष्का ने संतों से लिया आशीर्वाद, आश्रम में सुना सत्संग

Rani Sahu
5 Jan 2023 3:55 PM GMT
वृंदावन में विराट-अनुष्का ने संतों से लिया आशीर्वाद, आश्रम में सुना सत्संग
x
उत्तरप्रदेश : क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन में दो दिन की धार्मिक यात्रा के बाद गुरुवार को वापस दिल्ली चले गए। विराट-अनुष्का बुधवार की सुबह वृंदावन आए थे। उन्होंने पहले दिन अटल्ला चुंगी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में समाधि स्थल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा नीम करौली की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का ने बृहस्पतिवार को वृंदावन के संतों का सान्निध्य प्राप्त किया। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।
सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने सुबह ही सेवाकुंज में दर्शन कर पूजन किया। बेटी की तबीयत खराब होने के कारण दोनों वापस होटल चले गए। इसके बाद विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ वराहघाट स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। यहां महाराजश्री को प्रणाम किया।
विराट-अनुष्का ने ग्रहण किया प्रसाद
वहां मौजूद लोगों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को बताया कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। इसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपने शिष्यों से विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी को श्रीजी का प्रसादी माला, अंगवस्त्र भेंट करने के लिए कहा।
आशीर्वाद लेने के बाद विराट और अनुष्का ने एक घंटे तक प्रेमानंद गोविंद शरण के प्रवचनों का श्रवण किया। दिन में होटल में विश्राम करने के बाद शाम को पवनहंस हेलीपैड आ गए। यहां पुलिसकर्मियों के साथ एक फोटो भी कराया। इसके बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए। विराट और अनुष्का के दोनों दिनों का कार्यक्रम गोपनीय रहा। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story