- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमानंद महाराज के...
उत्तर प्रदेश
प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का
SHIDDHANT
17 Feb 2026 9:42 PM IST

x
Mathura मथुरा। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को केली कुंज आश्रम में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह जोड़ा मंगलवार सुबह 5:30 बजे आश्रम पहुंचा, जहां करीब 1 घंटा बिताया। आश्रम के यू-ट्यूब चैनल भजन मार्ग पर जारी एक वीडियो में, विराट और अनुष्का आश्रम के हॉल में भीड़ के साथ चुपचाप बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के उपदेश सुने और कीर्तन का आनंद लिया।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब अनुष्का और कोहली आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। यह जोड़ा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचा है। पिछली बार उन्होंने आध्यात्मिक गुरु से जीवन के असली उद्देश्य और गुरु के बताए मार्ग पर चलने वाली भक्ति की यात्रा के बारे में बात की थी। पिछले कुछ वर्षों में इस जोड़े का आध्यात्मिक झुकाव देखने को मिला है। साल 2023 में विरुष्का महाकालेश्वर मंदिर और नीम करोली बाबा आश्रम समेत अन्य धार्मिक स्थलों में पहुंचे थे।
फिलहाल टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त है। कोहली टेस्ट के अलावा, टी20 फॉर्मेट से भी संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली अगले महीने मैदान पर वापस लौटेंगे, जहां वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगी। जब आरसीबी सीजन के पहले मैच में उतरेगी, तो सभी की नजरें विराट पर टिकी होंगी।
विराट कोहली जुलाई से भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। इस दौरान टीम इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 3 मुकाबलों की सीरीज में 240 रन बनाए थे। फैंस उम्मीद करेंगे कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर भी यही फॉर्म जारी रखें। कोहली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। कोहली ने अब तक 85 शतक लगाए हैं, जबकि लिस्ट में शीर्ष पर मौजूद सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक लगाए थे।
Tagsविराट कोहलीअनुष्का शर्माकेली कुंज आश्रमप्रेमानंद महाराजआध्यात्मिक आशीर्वादआईपीएल 2026आरसीबीटी20 वर्ल्ड कपइंग्लैंड दौरावनडे सीरीजविराट शतक रिकॉर्डभारतीय क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





