उत्तर प्रदेश

युवक और पुजारी का फायरिंग करते वीडियो वायरल

Admin4
17 March 2023 5:50 PM IST
युवक और पुजारी का फायरिंग करते वीडियो वायरल
x
देखें VIDEO...

मेरठ। मेरठ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हथियार से खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। यही नहीं देखा ये भी जा रहा है कि मंदिर के आंगन में खड़े होकर युवक एक पुजारी के साथ पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने इस दौरान खुलेआम कई राउंड फायरिंग की है। वायरल वीजियो थाना किठौर के हसनपुर कलां का बताया जा रहा है। बड़ी बात तो ये है कि मेरठ पुलिस इस तरह के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ लगातर कार्रवाई कर रही है फिर भी लोग आए दिन इस तरह के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।

Next Story