उत्तर प्रदेश

पेड़ काटने के विवाद में हिंसक झड़प, युवक की मौत

Rani Sahu
18 Dec 2022 4:11 PM GMT
पेड़ काटने के विवाद में हिंसक झड़प, युवक की मौत
x
आजमगढ़: आजमगढ़ के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने के विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मां और उसके दो बेटों पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला हुआ। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती है। हमले का आरोप पट्टीदारों पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव दो पट्टीदारों में पुश्तैनी भूमि का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बंटवारा हुआ था। घर के सामने खेत में पुराना शीशम का पेड़ था। जिसे शनिवार सुबह एक पक्ष जबरदस्ती काटने लगा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो पेड़ की कटाई कर रह पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला बोल दिया।
रिंकू यादव (20) पुत्र रमेश यादव को पट्टीदारों ने घेरकर मारना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए बड़े भाई पिंटू और मां फुलवासी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। चीखपुकार शुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया।रिंकू बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहीं मारपीट में घायल फुलवासी और पिंटू का इलाज चल रहा है। पिंटू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि अभी मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story