- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में मकान...
उत्तर प्रदेश
Rampur में मकान निर्माण विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प, आठ पर FIR
Tara Tandi
22 May 2025 2:48 PM IST

x
Rampur रामपुर । खेत में मकान बनाने के दौरान पड़ोसी खेत स्वामी की मेढ़ पर लगे पेड़ों को काटने को कहने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। लाठी लगने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के खैरूल्लापुर गांव निवासी दीपचंद द्वारा अपने खेत में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उसके खेत के बराबर से ही गांव निवासी टीकाराम का खेत है उसकी मेढ़ में पेड़ लगे हुए है। खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ों के कारण दीपचंद को मकान निर्माण में हो रही परेशानी को लेकर पेड़ काटने को कहने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बड़ने पर दोनों के परिजन मौके पर आ गए। गाली गलौज कर एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमलावर हो गए। जिसमें एक पक्ष का बंटी व दूसरे पक्ष के पुष्पा व टीकाराम घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दीपचंद, बंटी,मुनीश,जसवन्त व दूसरे पक्ष के टीकाराम,पुष्पा,संगीता और भजनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsRampur मकान निर्माण विवाददो पक्षों हिंसक झड़पआठ FIRRampur house construction disputeviolent clash between two partieseight FIRsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





