उत्तर प्रदेश

छह माह की दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद हालत नाजुक

jantaserishta.com
15 Nov 2021 12:22 PM IST
छह माह की दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद हालत नाजुक
x
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनऊ: लखनऊ के सआदतगंज में एक छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। दुधमंही की हालत नाजुक हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से पटना निवासी एक परिवार के लोग सआदतगंज अंबरगंज में किराए पर रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। रविवार रात परिवार की छह माह की मां खाना बना रही थी। बीच बच्ची रोने लगी। आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के लिए उसने उसे गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खेल-खेल में वह अपने पड़ोस स्थित घर ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार और रोना सुनकर घर वाले दौड़े तो सनी बच्ची को छोड़कर भागा। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर दबोच लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा।
बच्ची की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। उधर, बीते 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बच्ची बदहवास हो गई। बच्ची घर पहुंची को परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की कार्यवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story