उत्तर प्रदेश

8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 60 साल का बुजुर्ग है आरोपी

jantaserishta.com
7 Nov 2021 5:31 PM IST
8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, 60 साल का बुजुर्ग है आरोपी
x

DEMO PIC

जानिए क्या है पूरा मामला.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में आठ साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 60 वर्षीय दादा द्वारा कथित रूप से दुष्‍कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने रविवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात्रि एक बालिका के साथ उसके रिश्ते के दादा रघुवंशी राम ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि रघुवंशी राम ने प्रलोभन देकर बालिका को अपने घर बुलाया तथा उसके साथ गलत काम किया। वैस ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर आज रसड़ा कोतवाली में रघुवंशी राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) व लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा (पाक्‍सो एक्‍ट) के तहत नामजद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story