- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जेल से रिहाई के बाद...
जेल से रिहाई के बाद कोरोना नियमों का उल्लंघन, सपा नेता का सड़क पर निकला काफिला, देखें वीडियो

औरैया के हिस्ट्रीशीटर जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता धर्मेंद्र यादव को शनिवार से जमानत पर इटावा जेल से रिहा किया गया। रिहाई के बाद हाईवे पर उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला चला और उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लखनऊ तक से फोन घनघनाने लगे। नींद से जागी पुलिस ने आनन-फानन जिला पंचायत सदस्य समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए।
कुछ लोगों के चाल-चरित्र नहीं बदलते!
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) June 5, 2021
इटावा में सपा नेता, जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव ने जमानत मिलने के बाद जुलूस निकाल कर कोरोना नियमों कि उड़ाई धज्जियां। pic.twitter.com/iN3L8PpVp6
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





