उत्तर प्रदेश

Fatehpur में पुलिस कर्मियों के अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Ashish verma
5 Jun 2025 10:35 PM IST
Fatehpur में पुलिस कर्मियों के अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
x
Fatehpur में पुलिस कर्मियों के अभद्र व्यवहार

Fatehpur.फतेहपुर। रक्षपालपुर चौराहे पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया। बाइक सवार ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे पीटते हुए जीप में डाल लिया और जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। गुस्साए राहगीरों, ग्रामीणों व व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिसकर्मी उक्त युवक को छोड़कर चले गए। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने बिना किसी गलती के ज्यादती की। जीप में बैठाने व मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

खखरेडू कस्बा निवासी राजा सिंह अपने ट्यूबवेल के खेत की सिंचाई देखने गए थे। वहां से बुधवार शाम सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी किसी का फोन आया और वह मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच रक्षपालपुर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो युवक कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज कर उसकी पिटाई शुरू कर दी तथा उसे पकड़कर जीप के अंदर बैठाने लगे।


Next Story