उत्तर प्रदेश

ग्रामीण का शव सरयू नहर की झाड़ियों में मिला

Admin4
25 Aug 2023 2:13 PM GMT
ग्रामीण का शव सरयू नहर की झाड़ियों में मिला
x
बहराइच। जिले के राजापुरवा गिरंट गांव निवासी ग्रामीण की बाइक चार दिन पूर्व गांव निवासी युवक बकाया के एवज में ले गया। उसी दिन ग्रामीण भी साथ में गया। शुक्रवार को ग्रामीण का शव सरयू नहर की झाड़ियों में मिला। परिवार के लोगों ने शव की पहचान करते हुए पुलिस को घटना के बारे में बताया। मृतक की पत्नी ने गांव निवासी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर गिरंट के मजरा मोतीपुरवा निवासी जोखू (40) पुत्र राम सबद की बाइक मंगलवार शाम को गांव निवासी व्यक्ति उधारी चुकता करने के लिए ले गया था। पत्नी का कहना है कि बाइक लेने के लिए पति भी साथ में चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी वह वापस नहीं आए। शुक्रवार को सरयू नहर खंड पांच में झाड़ियों में खरखट्टनपुरवा गांव के पास एक लाश देखी। ग्रामीणों की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे। महिला और अन्य लोगों ने मृतक की पहचान जोखू के रूप में की। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
मृतक ग्रामीण की पत्नी रामावती ने गांव निवासी ग्रामीण पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बकाया भुगतान के लिए उसके पति की हत्या कर शव फेंका गया है। थाना अध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story