उत्तर प्रदेश

बच्चा चोर समझकर मनोरोगी महिला को ग्रामीणों ने पीटा

Admin4
11 Sep 2022 11:40 AM GMT
बच्चा चोर समझकर मनोरोगी महिला को ग्रामीणों ने पीटा
x

सीतापुर जिले के थाना संदना इलाके में ग्रामीणों ने एक मनोरोगी महिला को किडनी चोर समझकर पीट दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए महिला से पूछताछ की। महिला मनोरोगी है। वह अपने घर जा रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्षेत्र के सरोसा गांव की रहने वाली किरन शनिवार दोपहर करीब दो बजे सिधौली से संदना की ओर पैदल जा रही थी। वह नहोईया गांव के समीप सिधौली-मिश्रिख मार्ग के किनारे हैंडपंप पर पानी पीने लगी। इस दौरान आसपास मौजूद गांव की कुछ महिलाओं ने उसे किडनी चोर समझ कर पकड़ लिया।

कुछ ही देर में पूरे गांव में अफवाह फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। भीड़ देखकर राहगीर भी रुक गए। काफी समय तक गांव की महिलाओं ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसकी साड़ी खींच ली और कपड़े फाड़ दिए। कुछ महिलाओं ने किरन की जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी होने पर डायल 112 व संदना थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाया और महिला से पूछताछ की। महिला ने अपनी पहचान बताई तो पुलिसकर्मियों ने उसकी पुष्टि गांव के प्रधान से की। इसके बाद महिला को थाने ले आईं

न्यूज़ क्रेडिट: स्पेशलकवरेज

Next Story