उत्तर प्रदेश

पुरानी रंजिश में गांव के दबंगों का महिला पर हमला

Admindelhi1
6 March 2024 7:30 AM GMT
पुरानी रंजिश में  गांव के दबंगों का महिला पर हमला
x
घटना के समय महिला का पति घर से बाहर था

आगरा: पुरानी रंजिश में गांव के ही दबंगों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। घटना के समय महिला का पति घर से बाहर था। पति के घर लौटने पर घटना के तीन दिन बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला प्रेमी निवासी सरिता पत्नी जनवेद ने तहरीर देकर शिकायत की कि 2 मार्च की शाम वह अपने घर के अंदर काम कर रही थी। तभी नगला प्रेमी ही निवासी आशा, सुबोध, अनुज, अनुपम घर के बाहर आए और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे। घर से बाहर निकाल कर उसने उन लोगों को गाली देने से रोका तो इन आरोपियों ने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पति के घर लौटने पर वह थाने पहुंची।

घर में घुसकर महिला से मारपीट की, घायल

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खेड़ा निवासी मंजू ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने घर पर थी। तभी गांव के ही निवासी राहुल, दीपक, अमन, सपना उसके घर आए और गेट खुलवाने लगे। उसने गेट खोला तो यह आरोपी घर में घुस आए और ईंट, पत्थर से उसे पर हमला बोल दिया।

Next Story