उत्तर प्रदेश

बिजली की चपेट में आया वीडियो ग्राफर, मौके पर मौत

Rounak Dey
3 July 2022 8:28 PM IST
बिजली की चपेट में आया वीडियो ग्राफर, मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बेगूसराय : बेगूसराय में शादी समारोह के खुशी का माहौल उस वक्त अचानक मातमी सन्नाटे में बदल गया जब शादी समारोह के वीडियोग्राफी करने गए वीडियो ग्राफर की मौत बिजली की चपेट में आने से मौके पर हो गई. यह दृश्य देखते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भेजा जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना बखरी थाना इलाके की है. लगभग 21 वर्षीय मृत छात्र पंकज कुमार बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 सकरपुरा गांव के रहने वाले उमेश साह के पुत्र थे. परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह मृतक गांव में शादी समारोह के आयोजन में वीडियोग्राफी करने गया था. उसी दौरान बिजली प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं दूसरी तरफ मौत होने की सूचना मिलते ही बखरी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने गया था. जहां बिजली की नंगे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. पुलिस अपने आगे की जांच में जुट गई है.
Next Story